मुंबई उपनगरमुंबई शहरसामाजिक खबरें

विजय पंडित ”डॉ. राममनोहर त्रिपाठी पुरस्कार” से सम्मानित

मुंबई , सामाजिक संस्था ”भारतीय सदविचार मंच” ने समाजसेवी विजय पंडित को 19वें डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी पुरस्कार -2018 से सम्मानित किया। दहिसर पूर्व के भारतीय सदविचार मंच समाज कल्याण केंद्र सभागृह में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी ने समारोह की अध्यक्षता की। बीपी मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन और पंडित कमलाशंकर मिश्र ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी,
विधायक आर.एन. सिंह, हिंदी विद्वान डॉ. रामजी तिवारी, डॉ. हृदयनारायण मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडेय, जगदीश ओझा, समाजसेवी रमाशंकर तिवारी, एएन पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय ‘नमन’, सदानंद तिवारी आदि गणमान्य मौजूद थे।