देश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, एक की मौत, 5 लोग घायल

वॉशिंगटन, बृहस्पतिवार देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति के सरकारी आवास व्हाइट हाउस के नजदीक हुई फायरिंग में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। गोलीबारी में 6 लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। एनबीसी वॉशिंगटन ने पुलिस के हवाले से बताया कि गोलीबारी की घटना व्हाइट हाउस से करीब तीन किमी दूर स्थित कोलंबिया हाइट्स में हुई। घटना बृहस्पतिवार की रात दस बजकर छह मिनट पर हुई। यह क्षेत्र उत्तर पश्चिम वॉशिंगटन में है। शहर के डाउनटाउन इलाके में स्थित कोलंबिया स्ट्रीट में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।