ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई शहर

शादी के छह साल बाद बिपाशा हुईं प्रेग्नेंट, बेबी बंप के साथ एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके अभिनेता पति करण सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वो जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। 43 वर्षीय अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रेग्नेंसी की कुछ बेहद प्यारी सी तस्वीरें साझा कीं। इस तस्वीरों में बिपाशा सफेद शर्ट पहने नजर आ रही हैं जबकि उनके पति करण उनके बेबी बंप को प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं। अदाकारा ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।
अभिनेत्री ने तस्वीरों को कैप्शन दिया- ‘एक नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी हमारे जीवन के चश्मे में एक और अनूठी छाया जोड़ती है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा अधिक संपूर्ण बनाती है। हमने इस जीवन को व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम एक-दूसरे से मिले और तब से हम दो थे’।
केवल दो के लिए बहुत अधिक प्यार, हमें देखने के लिए थोड़ा अनुचित लग रहा था। इतनी जल्दी, हम जो कभी दो थे अब तीन हो जाएंगे। हमारे प्यार से प्रकट एक रचना, हमारा बच्चा जल्द ही हमारे साथ जुड़ जाएगा और हमारा उल्लास बढ़ाएगा।
उन्होंने आगे कहा, आपके बिना शर्त प्यार, आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद और हमेशा हमारा हिस्सा रहेगा। हमारे जीवन का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और सुंदर जीवन प्रकट करने के लिए धन्यवाद, हमारी बच्ची दुर्गा-दुर्गा।
गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा जगत की नामचीन अभिनेत्री बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से 2015 में ‘अलोन’ के सेट पर मुलाकात की। यह फिल्म 2015 में आई थी। इसके बाद दोनों ने 2016 में शादी कर ली थी। इससे पहले बिपाशा अभिनेता जॉन अब्राहम को डेट कर रही थी। बिपाशा की ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी।

कपल की शादी को भले ही छह साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी दोनों में किसी न्यूली मैरिड कपल की ही तरह प्यार देखने को मिलता है, जिसकी झलकियां अक्सर ही सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण आखिरी बारा वेब सीरीज ‘कुबूल है 2.0’ में दिखे थे। वहीं बिपाशा बसु ने क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज ‘डेंजरस’ में काम किया था।