ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमिका को ज़हर का इंजेक्शन देकर मार डाला! हुआ गिरफ्तार

नवी मुंबई: शादी के लिए दबाव डालने वाली प्रेमिका की इंजेक्शन देकर हत्या करने वाले आरोपी को पनवेल शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को निर्माणाधीन एयरपोर्ट साइड कोली कोपर गांव के पास महिला का शव बरामद हुआ था। पनवेल के रहने वाले रमेश शिवराम ठोंबरे ने शव की पहचान करते हुए बताया कि वह उसकी बहन है। उसने बताया कि पनवेल के तुरमाले गांव में रहने वाले पटेल हॉस्पिटल के वॉर्डबॉय चंद्रकांत गायकर के साथ प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले उसके साथ फोन पर विवाद हुआ था।
आरोपी ने बताया कि युवती के साथ उसका 6 महीने से प्रेम संबंध था। कुछ महीने पहले उसे गंभीर बीमारी होने की जानकारी हुई। इसके बाद से वह दूरी बनाने लगा था। इसके बावजूद वह शादी के लिए हमेशा दबाव बनाती थी।

इलाज के नाम पर दिया जहर का इंजेक्शन!
चंद्रकांत प्रेमिका को बीमारी ठीक करने के लिए इंजेक्शन देने के बहाने कोपर गांव के पास ले गया। वहां जाकर जहर का इंजेक्शन दे दिया। सबूत नष्ट करने के लिए उसका मोबाइल और पर्स दूर फेंक दिया था।