दिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

शिवसेना सांसद राउत बोले- गठबंधन के सहयोगी मिलकर लड़ेंगे बीएमसी चुनाव

मुंबईः शिवसेना सांसद व मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास आघाड़ी गठबंधन (एमवीए) के सहयोगी 2022 में बृहन्मुंबई महानगरपालिका का चुनाव एक साथ लड़ेंगे। इस गठबंधन में शिवसेना के अलावा राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं। शिवसेना के राउत ने एक समाचार चैनल से कहा कि महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ गठबंधन टिकने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश की वाणिज्यिक राजधानी का नगर निगम चुनाव गठबंधन जीतेगा।
शिवसेना शासित बीएमसी देश का सबसे धनी नागरिक निकाय है, जिसका सालाना बजट 33,400 करोड़ रुपये से अधिक है। राउत ने कहा, शिवसेना की अगुवाई वाला गठबंधन महाराष्ट्र की राजधानी में नगर निगम चुनाव लड़ेगा और इसे जीतेगा। मुंबई में शिवसेना के अलावा और कौन जीत सकता है? एमवीए यहां स्थायी है।