दिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा नीचे गिरा

मुंबई, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। करीब एक दशक बाद ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती के ऐलान के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 450 अंकों से ज्यादा का गोता लगा चुका है। वहीं एनएसई का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 भी काफी 11,000 के स्तर से नीचे चला गया है।
दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 469 अंक का गोता लगाकर 37,012 पॉइंट्स पर कारोबार करता दिखाई दिया। सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयरों में बढ़त दिखाई दी, जिनमें पावर ग्रिड, मारुति और हिंदुस्तान यूनिलिवर हैं। उधर, निफ्टी 105.60 अंक नीचे 10,979.80 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 के 8 शेयरों में बढ़त थी जबकि बाकि 42 लाल निशान पर देखे गए।फेड के इस फैसले बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट रही। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 335 अंक यानी 1.20 पर्सेंट नीचे 26,864.27 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह करीब 500 अंक नीचे था। इसी तरह एसएंडपी500 भी 1.10 फीसदी गिरकर 2,980.36 अंक पर बंद हुआ। आईटी कंपनियों के नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में भी 1.20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और यह 8,175.42 अंक पर बंद हुआ।