दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020: महाराष्ट्र की हैट्रिक, 1 लाख से कम आबादी वाले तीन शहर टॉप पर!

मुंबई: राष्ट्रव्यापी वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के परिणामों की घोषणा हो गयी है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में महाराष्ट्र ने एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी की में हैट्रिक लगाई है। इस श्रेणी में महाराष्ट्र का कराड पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर सासवड और तीसरे नंबर पर लोनावला सबसे साफ शहर है। पांचवे नंबर पर महाराष्ट्र का पंहाला है। इसके बाद जेजुरी, शिरडी, मौडा सीटी और महाराष्ट्र के दूसरे शहर हैं। एक लाख से कम आबादी वाले साफ शहरों की लिस्ट में 25 शहर शामिल हैं। इनमें से अधिकतर शहर महाराष्ट्र के ही हैं। इस लिस्ट में कुल 20 पोजिशन में महाराष्ट्र के शहरों का कब्जा है। वहीं तीन जगहों पर छत्तीसगढ़ और एक-एक शहर पंजाब और मध्य प्रदेश के शामिल हैं।

तीसरे स्थान पर नवी मुंबई
देश के स्वच्छ सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण में इंदौर ओवरऑल एक बार फिर भारत का सबसे स्वच्छ शहर बना है। इंदौर ने लगातार चौथी बार स्थान हासिल किया है। इस रिपोर्ट में दूसरे स्थान पर गुजरात का सूरत और तीसरे पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई महानगर पालिका शामिल है।

लगातार तीन साल टॉप पर रहा इंदौर
आपको बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले संस्करण में भारत में सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मैसुरू को मिला था। वहीं इसके बाद लगातार तीन साल 2017, 2018 और 2019 में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर सबसे स्वच्छ घोषित किया गया था।

पीएम मोदी को करनी थी नतीजों की घोषणा
इससे पहले चार बार इस तरह का सर्वेक्षण किया जा चुका है। केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ महोत्सव’ नाम के इस कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कुल 129 शहरों को पुरस्कार प्रदान किए। स्वच्छ शहरों के नतीजों की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले थे लेकिन किसी कारण से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।