ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

87 हजार कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का दिवाली गिफ्ट, उपहार में मिलेंगे इतने रुपए

मुंबई: देशभर में जल्द ही दिवाली का त्यौहार मनाया जाने वाला है। यह पर्व आते ही सभी अलग-अलग संस्थाओं द्वारा अपने कर्मचारियों को इस त्यौहार को खुशी से मनाने के लिए बोनस या उपहार देती है। इसी तरह महाराष्ट्र राज्यपरिवहन निगम भले ही कोरोना के बाद से घाटे पर हो फिर भी उसने अपने कर्मचारियों को दिवाली में 5 हजार रुपए बोनस देने का बोला है। इससे वहां काम कर रहे लोगों में खुशी की लहर है। यह राशि जल्द ही उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

घाटे में चल रही निगम, फिर भी दिया बोनस
MSRTC 16 हजार से अधिक बसों की संख्या के साथ देश के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन उपक्रमों में से एक है। देश में आई कोरोना महामारी ने सभी इंटरप्राइजेस की कमर तोड़ दी है। इस वायरस महामारी के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आने से एसटी पिछले दो साल से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कोविड के कारण घाटे में चल रहा निगम महामारी के प्रकोप से पहले प्रतिदिन 65 लाख से अधिक यात्रियों को ले जा रहा था। भले ही यह उपक्रम घाटे में चल रहा हो फिर भी वह इस साल अपने सभी कर्मचारियों को बोनस देगा।

87 हजार कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, सरकार ने की मदद
फिलहाल महाराष्ट्र परिवहन निगम में मौजूदा समय में लगभग 87 हजार कर्मचारी कार्यरत है। जिनको यह बोनस मिलेगा। परिवहन निगम ने उनको दिवाली भेट के रूप में 5 हजार रुपए बोनस देने की घोषणा की है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 45 करोड़ की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। इसकी MSRTC के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, शेखर चन्ने ने बताया कि सरकार की सहायता के बाद कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा मिलेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही यह राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। जैसे ही बोनस की जानकारी मिली है वैसे ही उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई है।