मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका और रणवीर

मुंबई , रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को 15 दिन हो गए हैं। लेकिन इस कपल का सेलिब्रेशन अभी भी जारी है। शुक्रवार को रणवीर और दीपिका फैमिली सहित सिद्धिविनायक मंदिर करने पहुंचे। दीपवीर के साथ पूरा सिंह और पादुकोण परिवार भी था। इस मौके पर रणवीर और दीपिका क्रीम कलर की ड्रेस में स्पॉट हुए। जैसे ही दीपवीर फैमिली के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे अपने फेवरेट स्टार को देखने बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई की ग्रैंड हयात होटल में ऑर्गेनाइज किया गया। ये रिसेप्शन रणवीर के पेरेंट्स अंजू और जगजीत सिंह भवनानी ने होस्ट किया। रिसेप्शन में भवनानी के फैमिली फ्रेंड्स और रिलेटिव्स शामिल हुए। दीपवीर ने अपने सेकंड रिसेप्शन में एक जैसी कलर की आउटफिट पहनी थी। दोनों ही व्हाइट गोल्डन कलर की ड्रेस में दिखे। दीपिका ने गोल्ड का हैवी नेकलेस, ईयरिंग्स कैरी किया था। उन्होंने मांग में सिंदूर, लाल चूड़ा पहना रखा था। रिसेप्शन में दोनों ने एक पल के लिए भी एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा था।

रिसेप्शन के दौरान फोटोग्राफर्स ने दीपिका को जब भाभीजी कहकर संबोधित किया तो वह हंसे बिना नहीं रह सकीं। साथ ही रणवीर भी ठहाका लगाकर हंस पड़े।