सायन- कोलीवाड़ा, प्रभाग क्र. १७६ के नगरसेवक व् विरोधी पक्ष नेता रवि राजा ने अपने चुनावी वादों को पूरा करते हुए रावली कैम्प के के. डी. गायकवाड नगर की ११ इमारतों की दुरस्तीकरण के लिए नगरसेवक विकास निधी से ८ करोड़ रुपये से होने वाले कार्यों का नारियल फोड़ कर शुभारम्भ किया. इस मौके पर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम , पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड, जिलाध्यक्ष हुकुमराज मेहता , श्रीमती सोनल पटेल , उत्तम खोब्रागडे , कचरू यादव , नगरसेवक सुफियान वनू , बब्बू खान , नगरसेविका पुष्पा कोली सहित कई गणमान्य मौजूद रहे.
