मीरा भायंदर मनपा में BJP का दबदबा, महापौर और उप महापौर पद पर कब्ज़ा

ठाणे: मीरा-भायंदर महानगरपालिका में बुधवार को हुए मेयर पद के चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी ज्योस्तना हसनाले ने शिवसेना के उम्मीदवार अनंत शिर्के को ३६ के मुकाबले ५५ मतों से हरा दिया। वहीँ भाजपा के हसमुख गहलोत ने शिवसेना के मर्लिन डी सा को पराजित कर उपमहापौर पद पर कब्जा जमा लिया। गहलोत को ५६ मत मिले जबकि मर्लिन डी सा को ३५ मत मिले। मतदान के दौरान ९५ सदस्यीय सदन में चार नगरसेवक अनुपस्थित रहे। सदन में भाजपा के ६२, कांग्रेस के १०, शिवसेना के २२ और एक निर्दलीय नगरसेवक है। कांग्रेस पार्टी ने भी शिवसेना उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया।

