अंकिता लोखंडे ने शेयर किया सुशांत का वीडियो, लिखा-इमोशनल पोस्ट
मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक वीडियो साझा किया है। यह वैकेशन का वीडियो है, जिसमें सुशांत और अंकिता एक साथ नज़र आ रहे हैं। नताशा शर्मा के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए अंकिता ने सुशांत को याद किया है। साथ ही साथ उन्होंने एक इमोशनल-सा नोट भी अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है। अंकिता ने क्या लिखाअंकिता ने जो वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया, उसमें सुशांत सिंह राजपूत पैराग्लाइडिंग करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अंकिता ने शायराना अंदाज़ में लिखा- ‘काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे, या फिर काश तू जुड़ा रहता, उन सबसे जो तुझे तेरी जड़ों से जोड़े रखते थे। यूं तो शायद इतना तुझे याद ना करते हम यार, क्यूंकि तू मसरूफ था, खुश दिखता था खुद की चुनी हुई नई दिलचस्प गलियों में, हम भी तेरे यार खुश थे तुझे ऊंचा उड़ता देख कर। इस तरह तुझे खो देने का इल्म होता अगर, तो तुझे ये उड़ान भरने ही ना देते हम यार। क्यूंकि जब तू यहां ज़मीन पर था हम यारों के साथ, हंसते थे हम, गाते भी थे, किस्से एक-दूसरे को सुनाते भी थे। क्या हुआ जो ये हंसता हुए सपनों को यूं जीता हुआ यार मेरा फिर कभी ना हंसेगा, ना रोयेगा फिर कभी ना जीएगा बस सोयेगा। उसकी इस नींद को सुकून दे या रब।’
सुशांत के जस्टिस की मांग कर रही अंकिता सुशांत के बतौर लीड एक्टर पहले शो ‘पवित्र रिश्ता’ में अंकिता को उनके अपोज़िट साइन किया गया था। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे थे। 14 जून को जब सुशांत ने कथित रूप से आत्महत्या की, तब से अंकिता लगातार जस्टिस की मांग कर रही हैं। सुशांत केस की जांच के लिए मुंबई आई बिहार पुलिस को भी अंकिता ने मदद की थी, ऐसी रिपोर्ट सामने आई है।

