कई देशों में करते थे ड्रग्स सप्लाई...दिल्ली से मुंबई तक एनसीबी की रेड
मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई और दिल्ली में छापेमारी करते हुए ट्रामाडोल ड्रग्स की बड़ी कन्साइनमेंट को जब्त किया है. आईएसआईएस की फाइटर ड्रग्स माने जाने वाली ट्रामाडोल की इस कन्साइनमेंट को उस वक्त घर दबोचा जब मुंबई के रास्ते इसे बांग्लादेश होते हुए गल्फ देशों, यूके, यूएस और ऑस्ट्रेलिया में डिलीवर करने की तैयारी की जा रही थी.
एनसीबी के अधिकारियों ने छापा मारकर जब इस स्टाक को पकड़ा तो इसकी कड़ियां दिल्ली के उस गोदाम तक जा पहुंची जहां से इसे देशभर में सप्लाई किया जा रहा था.
इस मामले में इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का बड़ा सप्लायर भी हाथ लगा. बताया जा रहा है कि एनसीबी को जानकारी मिली थी कि इस कन्साइनमेंट को भेजने वाला सप्लायर डिलीवरी के वक्त दिल्ली में छिपा बैठा है जिसके बाद एनसीबी की एक टीम दिल्ली रवाना हुई जहां मोहम्मद अनस नाम के ड्रग्स सप्लायर को घर दबोचा गया.

