मनोरंजनमुंबई उपनगरमुंबई शहरलाइफ स्टाइलशहर और राज्य

अभिनेता अक्षय कुमार का फैन जबरन घर में घुसने की कोशिश करते धराया

मुंबई पुलिस ने उपनगरीय क्षेत्र जुहू में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के घर में कथित रुप से अनाधिकार प्रवेश करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा का रहने वाला अंकित गोस्वामी अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से मिलना चाहता था और केवल इसी के लिए वह मुंबई आया था। उसने गूगल से अभिनेता का पता ढूंढा था। सोमवार की देर रात को जब वह उनके घर में घुसने की कोशिश करने लगा तब सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि जुहू पुलिस ने उससे पूछताछ की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र 20 साल के आसपास होगी। हालांकि, उस लड़के की पहचान हो गई, कहा जा रहा है कि वह हरियाणा का रहने वाला है।
गौरतलब है कि ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी बड़े कलाकार के घर पर किसी फैन या अनजान व्यक्ति ने घुसपैठ करने की कोशिश की हो। इसके पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कलाकारों के घर पर इस तरह की घटना हो चुकी है।
बता दें, अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और कई बार कुछ जुनूनी फैन्स अपनी हदें तोड़ने की कोशिश भी करते दिखते हैं। हालही में उनकी रजनीकांत के साथ रोबोट 2।0 रिलीज हुई थी। जो सुपरहिट साबित हुई थी। इस साल अक्षय कुमार केसरी, हाउसफुल 4 रिलीज होने वाली है।