क्रिकेट और स्पोर्टदिल्लीदेश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

Olympics : नीरज ने रचा स्वर्णिम इतिहास, भारत ने लंदन को पीछे छोड़ा!

टोक्यो: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शनिवार को अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की थ्रो के साथ टोक्यो ओलम्पिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया।
नीरज ने ओलम्पिक में भारत का पहला एथलेटिक्स पदक जीता और वह भी स्वर्ण पदक के रूप में। भारत ने इसके साथ ही ओलम्पिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का कीर्तिमान बना डाला और लंदन में छह पदक जीतने के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। भारत का इन खेलों में यह सातवां पदक था। भारत ने इससे पहले दो रजत और चार कांस्य पदक जीते थे।

गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा से पीएम मोदी ने की बात
गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की। पीएम मोदी ने नीरज को गोल्ड जीतने पर बधाई दी और कहा, बिना दबाव के अपने खेल पर ध्यान दें। इसके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर नीरज को बधाई दी!

नीरज चोपड़ा के घर पर जश्न
टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के पानीपत, हरियाणा स्थित घर पर जश्न का माहौल है।

गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा को हरियाणा सरकार देगी, 6 करोड़ रुपये, क्वास 1 की नौकरी
गोल्ड मेडल जीतने पर हरियाणा सरकार ने नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपये, क्लास 1 की नौकरी देने की घोषणा की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ये बहुत खुशी का पल है। हमारे लिये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है। उन्होंने कहा, पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स बनाएंगे और उसमें नीरज चोपड़ा को हेड बनाएंगे।

नीरज का चौथा प्रयास हुआ फाउल
पुरुषों की जैवलिन थ्रो के फाइनल में दो राउंड बीतने के बाद पहले स्थान पर चल रहे भारतीय थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में बेहद खराब थ्रो की। तीसरे प्रयास में उन्होंने 76.79 मीटर तक ही थ्रो फेंका। हालांकि, इसके बाद भी अब भी वह अपनी 87.58 मीटर की बेस्ट थ्रो के बूते पर पहला स्थान पर बरकरार रहे। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पहले प्रयास में 82.40 मीटर दूर भाला फेंका। दूसरा प्रयास उनका फाउल रहा। वहीं नीरज अपने चौथे प्रयास में फाउल कर बैठे। हालांकि इसके बाद भी वह पहले स्थान पर कायम रहे। नीरज का पांचवां प्रयास भी आयोग्य करार दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद वह स्वर्ण पदक की दौड़ में सबसे आगे बने रहे।

नीरज का चौथा प्रयास हुआ फाउल
पुरुषों की जैवलिन थ्रो के फाइनल में दो राउंड बीतने के बाद पहले स्थान पर चल रहे भारतीय थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में बेहद खराब थ्रो की। तीसरे प्रयास में उन्होंने 76.79 मीटर तक ही थ्रो फेंका। हालांकि इसके बाद भी अब भी वह अपनी 87.58 मीटर की बेस्ट थ्रो के बूते पर पहला स्थान पर बरकरार रहे। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पहले प्रयास में 82.40 मीटर दूर भाला फेंका। दूसरा प्रयास उनका फाउल रहा। वहीं नीरज अपने चौथे प्रयास में फाउल कर बैठे। हालांकि इसके बाद भी वह पहले स्थान पर कायम रहे। नीरज का पांचवां प्रयास भी आयोग्य करार दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद वह स्वर्ण पदक की दौड़ में सबसे आगे बने रहे।

नीरज का चौथा प्रयास हुआ फाउल
पुरुषों की जैवलिन थ्रो के फाइनल में दो राउंड बीतने के बाद पहले स्थान पर चल रहे भारतीय थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में बेहद खराब थ्रो की। तीसरे प्रयास में उन्होंने 76.79 मीटर तक ही थ्रो फेंका। हालांकि इसके बाद भी अब भी वह अपनी 87.58 मीटर की बेस्ट थ्रो के बूते पर पहला स्थान पर बरकरार रहे। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पहले प्रयास में 82.40 मीटर दूर भाला फेंका। दूसरा प्रयास उनका फाउल रहा। वहीं नीरज अपने चौथे प्रयास में फाउल कर बैठे। हालांकि इसके बाद भी वह पहले स्थान पर कायम रहे। नीरज का पांचवां प्रयास भी आयोग्य करार दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद वह स्वर्ण पदक की दौड़ में सबसे आगे बने रहे।

मां बोलीं- 11 साल की मेहनत को सोने में बदला
नीरज के गोल्ड जीतने के बाद मां सरोज देवी ने बताया कि नीरज ने देश के लिए गोल्ड जीतने को 11 साल से कड़ी मेहनत की है। परिवार भी पूरी तरह नीरज के साथ रहा। इसी का परिणाम है कि नीरज ने 11 साल की मेहनत को सोने में बदला है।

बहनें बोलीं- रक्षा बंधन के लिए इससे अनमोल कोई गिफ्ट नहीं
घर के पुरुष और गांव के लोग घेर के बाद बड़ी LED पर मैच देखते रहे। जबकि मां, बहनें और पड़ोस की महिलाओं ने घर पर मैच देखा। मैच के दौरान और बाद में नीरज की बहनों की आंखों में खुशी के आंसू देखने को मिले।

अक्षय कुमार बोले- ‘आप खुशी के आंसू के जिम्मेदार’
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने इस खबर ट्वीट किया है। नीरज चोपड़ा की फोटो शेयर कर अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- “यह पहले स्थान पर गोल्ड मेडल है। नीरज चोपड़ा को इतिहास रचने पर हार्दिक बधाई! आप एक अरब खुशी के आंसू के जिम्मेदार हैं। वेल डन नीरज चोपड़ा। टोक्टो ओलंपिक।
“अक्षय कुमार ने इस तरह नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। बता दें कि गोल्ड जीतने के बाद नीरज ने तिरंगा लेकर मैदान का चक्कर लगाया और इसका जश्न मनाया।