ठाणेब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर ठाणे जिले के डोंबिवली में कलयुगी मां ने तीन साल के बेटे को पीट-पीटकर ले ली जान; हुई गिरफ्तार! 30th September 20221st October 2022 Network Mahanagar 🔊 Listen to this ठाणे: ठाणे जिले के डोंबिवली से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां ममता को कलंकित कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के डोंबिवली में एक कलयुगी मां ने अपने तीन साल के सौतेले बेटे को दर्दनाक मौत दे दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मां-बेटे के अटूट रिश्ते पर दाग लगाने वाली महिला ने यह जघन्य अपराध क्यों किया? फिलहाल, उसे मासूम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। तिलक नगर थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डोंबिवली कस्बे में रहने वाली आरोपी महिला ने अपने साढ़े तीन साल के सौतेले बेटे को कथित तौर पर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार को तिलक नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 28 वर्षीय अमितादेवी संजय जायसवाल को बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (Murder) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला ने इस वीभत्स घटना को बुधवार को अंजाम दिया। सौतेली मां की निर्दयता का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्चे के पिता ने उसे घायलावस्था में पाया। जिसके बाद बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में मासूम की हालत और बिगड़ गई और उसे कलवा के सरकारी अस्पताल में एडमिट करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला है कि अमितादेवी ने बच्चे को कथित तौर पर लात, घूसों और तार से पीटा। तिलक नगर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक सुरेश सरदे ने बताया कि घटना का खुलासा होने के बाद अमितादेवी से सच उगलवाने में पुलिस को परेशानी हो रही थी क्योंकि वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी, वह मृत बच्चे का सौतेले भाई यानी कि महिला के सगे बेटे ने सारी सच्चाई बता दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मासूम ने तोड़ा दम! गौरतलब हो कि बुधवार को शाम के करीब चार बजे डोम्बिवली पश्चिम स्थित शास्त्री नगर हॉस्पिटल से तिलक नगर पुलिस को सूचना दी गई थी कि एक बच्चे को घायल अवस्था में यहां लाया गया है। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कलवा में ठाणे नगर निगम के छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। लेकिन यहां शाम साढ़े चार बजे तक बच्चे ने अपना दम तोड़ दिया। Post Views: 143