Mumbai VIkhroli News
मुंबई: मुंबई के उपनगरीय विक्रोली इलाके में शनिवार शाम एक सिलेंडर विस्फोट के बाद दो मंजिला मकान ढह जाने से 30 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना विक्रोली (पश्चिम) के सूर्यनगर इलाके में शाम को करीब 7:10 बजे हुई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के कारण घर की पहली मंजिल की दीवारें ढह गईं। उन्होंने बताया कि इस घटना में परिवार सहित घर में रहने वाली सुजाता कवले (30) घायल हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
महिला को मलबे से बचाया गया और उसे पास के नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि वह 80-90 प्रतिशत जल गई थी और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।
इस घटना में सुजाता और उनके घर से सटे मकान को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
