उत्तर मुंबईचुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य BJP के गोपाल शेट्टी से होगा, उर्मिला मातोंडकर का मुकाबला… 29th March 201929th March 2019 networkmahanagar 🔊 Listen to this नेटवर्क महानगर मुंबई, (राजेश जायसवाल) : मशहूर फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने उत्तर मुंबई सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस बारे में उर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही चर्चा चल रही थी। उर्मिला इस सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। शेट्टी इस सीट से मौजूदा सांसद भी हैं जिसे बीजेपी का गढ़ माना जाता है। बता दें कि दो दिन पहले ही उर्मिला कांग्रेस में शामिल हुई हैं।हालांकि यहां वोटों को जीत में बदलना उर्मिला के लिए इतना आसान साबित नहीं होगा। उत्तर मुंबई लोकसभा सीट पर गुजराती-मराठी वोटों का समीकरण लगभग समान है। दोनों मिलाकर कुल वोटों का लगभग 60 प्रतिशत होगा। 40 प्रतिशत में बड़ा हिस्सा उत्तर भारतीय और मुस्लिम वोटों का है। यहां गुजराती वोट बीजेपी को मिलते हैं, इसलिए कांग्रेस ने उर्मिला मांतोडकर के रूप में मराठी उम्मीदवार दिया है।फिल्म अदाकारा होने का मिलेगा फायदा : उत्तर भारतीय वोटों में खुद मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरुपम की पैठ है। वह उत्तर मुंबई से एक बार सांसद रह चुके हैं। पास की उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से ही निरुपम चुनाव लड़ रहे हैं। अलावा इसके उर्मिला को महिला होने, अभिनेत्री होने का भी फायदा मिलने का अंदाजा लगाया जा रहा है। कांग्रेस का अपना आकलन है कि उर्मिला मातोंडकर, बीजेपी उम्मीदवार गोपाल शेट्टी को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। बॉलिवुड अभिनेता गोविंदा भी इस सीट से रह चुके हैं सांसद :हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि बीजेपी के गढ़ में उर्मिला कितने वोट काट पाएंगी, अभी यह कहना मुश्किल है, लेकिन वह कांग्रेस को चर्चा में जरूर बनाए रखेंगी। नॉर्थ मुंबई सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। हालांकि गोविंदा ने वर्ष 2004 में पूर्व पेट्रोलियम मंत्री राम नाईक को यहां से पराजित किया था। नाईक इस समय उत्तर प्रदेश के राज्यपाल हैं। राम नाईक को वर्ष 2009 में संजय निरूपम के हाथों फिर हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन साल 2014 में मोदी लहर के दौरान गोपाल शेट्टी ने निरूपम को पराजित कर दिया। बता दें कि मुंबई की 6 लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा और इसी दिन राज्य की 17 अन्य सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। Post Views: 162