
भोजपुरी फिल्मों के स्टार और बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके दिनेश लाल यादव (निरहुआ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए। योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। अब निरहुआ चुनाव लड़ेगा या नहीं, इस पर अटकलों का बाजार गर्म है।
