महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव
नयी दिल्ली: चुनाव आयोग ने बुधवार को महाराष्ट्र में विधानसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव की तारीख को बदलने की घोषणा की है। आयोग ने 27 फरवरी को होने वाले मतदान की तारीख को एक दिन पहले यानी 26 फरवरी कर दिया है। यह परिवर्तन इस दिन 12वीं और स्नातक की परीक्षाएं होने के कारण किया गया है।
चुनाव आयोग के प्रेस नोट के मुताबिक, महाराष्ट्र में उपचुनाव पुणे जिले में आने वाली दो सीटों-चिंचवाड़ (205) और कस्बा पेठ (215) में होने हैं। आयोग को जानकारी मिली थी कि जिले में 27 फरवरी को 12वीं और स्नातक की परीक्षाएं हैं। इसी के चलते चुनाव आयोग ने तारीखों को बदलने का फैसला किया है।
