apna purvanchal mahasabha
मुंबई: दक्षिण मुंबई में हिंदीभाषियों के संकट मोचक माने जाने वाले समाजसेवी रवि गुप्ता को ‘अपना पूर्वांचल महासभा’ का मुंबई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुरुवार को ‘पुरवइया सेवा समिति’ की ओर से आयोजित ‘हनुमान जन्मोत्सव’ के कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रवि शुक्ला ने रवि गुप्ता को यह नियुक्ति पत्र सौंपा। रवि गुप्ता ने बजरंगबली को साक्षी मानते हुए अपनी नियुक्ति स्वीकार की और कहा कि वे समाज के हर वर्ग के लिए समर्पित भाव रखकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
आगे उन्होंने कहा कि संस्था के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए मेरी पहली प्राथमिकता जरुरतमंद पूर्वांचल के प्रवासियों के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में हरसंभव मदद करने की होगी।
संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, राजेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित सिंह समेत तमाम गणमान्य लोगों ने समाजसेवी गुप्ता को मुंबई अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है।


धूमधाम से मनाया गया ‘हनुमान जन्मोत्सव’
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर समिति की ओर से सुंदर कांड, हनुमान चालीसा का पाठ, भजन एवं रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राज के पुरोहित, प्रभाग क्र.224 के पूर्व शिवसेना नगरसेवक गणेश सानप, उत्तर भारतीय नेता संतोष पांडेय, रमाकांत गुप्ता, भाजपा उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के दक्षिण मुंबई अध्यक्ष रणजीत सिंह, आलोक पांडेय, मनोज सिंह, प्रमोद मिश्रा, दयाशंकर यादव, अजय कुमार सिंह, सियाराम मिश्रा, ‘पुरवइया सेवा समिति’ के मार्गदशक एडवोकेट आनंद उपाध्याय, पत्रकार अखिलेश तिवारी, रामदिनेश यादव, राजेश जायसवाल, विपिन गुप्ता, महबूबअली अंसारी (बबलू) सहित बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाओं की उपस्थित रही।
