Devendra Fadnavis worshiped in Dwarkadhish temple as per rituals
मथुरा: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मथुरा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे और यहां भगवान कृष्ण के दर्शन किए। द्वारिकाधीश मंदिर की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए फडणवीस ने लिखा- ‘हे नाथ नारायण वासुदेवा’। आज मेरे परिवार के साथ मथुरा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण और श्री राधारानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, अद्भुत अनुभूति।
मीडिया से बातचीत में फडणवीस ने कहा, वैसे भी बृज की सारी भूमि भक्ति के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है, उसी भक्ति की अनुभूति को मैंने भी यहां महसूस किया है। मैंने भगवान से यही प्रार्थना की है कि अपना देश आगे बढ़े, लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि हो।
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस दो दिन के दौरे पर Mathura पहुंचे हैं। वे यहां 13 नवंबर को पहुंचे थे और आज भी यहीं रहेंगे। देवेंद्र फडणवीस का मथुरा में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश पांडे ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। देवेंद्र फडणवीस अपने पूरे परिवार के साथ भगवान कृष्ण का दर्शन करने के लिए यहां पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना भी की।
