नेटवर्क महानगर
मुंबई, बीकेसी मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगभग शाम ७ बजे एक चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे। मंच पर प्रधानमंत्री के साथ शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आरपीआई नेता रामदास आठवले के अलावा बीजेपी-शिवसेना के सभी 6 उम्मीदवार मौजूद होंगे।
PM मोदी की लोकसभा चुनाव -2019 को लेकर महाराष्ट्र की अंतिम चुनावी सभा बताई जा रही है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानि शनिवार को इसी बीकेसी मैदान पर वंचित आघाडी चुनाव की रैली है जिसमें प्रकाश आंबेडकर और एमआईएम नेता ओवैसी संबोधित करने वाले हैं।

