ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर Mumbai: अंधेरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार 20th February 2025 networkmahanagar 🔊 Listen to this पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को किया रेस्क्यू नेटवर्क महानगर/मुंबई मुंबई पुलिस ने अंधेरी के मरोल इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया है, जिसका शोषण किया जा रहा था। सहार पुलिस को मरोल के एक गेस्ट हाउस में वेश्यावृत्ति गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू की गई नाबालिग लड़की को पैसों का लालच दिया गया था। जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग लड़कियों को विदेशी पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया करते थे। रेस्क्यू की गई नाबालिग लड़की को पैसों का लालच दिया गया था। जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग लड़कियों को विदेशी पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान सलमान और जबरूल के रूप में हुई है। आरोपियों में से एक गेस्ट हाउस का मैनेजर है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को निशाना बनाते थे और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलते थे। आरोपी उन्हें कमाई का एक छोटा हिस्सा देते थे और ज्यादातर पैसे अपने पास रख लेते थे। बचाई गई नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे पैसे के लालच में फंसाया गया था। मेडिकल जांच के बाद नाबालिग लड़की को जुवेनाइल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और संभावित अन्य पीड़ितों को बचाने के लिए कदम उठा रही है। इस घटना ने एक बार फिर से समाज के कमजोर वर्गों के शोषण की गंभीर समस्या को उजागर किया है। Post Views: 15