ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर Mumbai: चार साल की मासूम के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुराचार, हुआ गिरफ्तार 24th April 2025 networkmahanagar 🔊 Listen to this नेटवर्क महानगर / मुंबई बोरीवली इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 55 वर्षीय व्यक्ति ने एक चार साल की छोटी बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। बताया जा रहा है कि उस आदमी ने बच्ची को ठंडा पानी पिलाने के बहाने उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामललित यादव ने रविवार दोपहर अपनी झोपड़ी में बच्ची का यौन उत्पीड़न किया था और उसको धमकी दी कि अगर उसने किसी से भी बताया तो वो उसे मार देगा और उसने यह भी बोला कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता को बच्ची के बदले व्यवहार के बारे में चिंता हुई, क्योंकि बच्ची जैसे पहले रहती थी वो वैसे नहीं रह रही थी। बच्ची न ही किसी से कुछ बोलती और न कुछ खा-पी रही थी। लड़की के घरवालों को इस बात से बहुत चिंता होने लगी थी। वह किसी से बात नहीं कर रही थी और डरी-डरी रहती थी। लड़की के माता-पिता ने बताया कि वो कुछ दिनों से बहुत डरी हुई रहती थी। कुछ भी पूछने पर कोई जवाब नहीं देती थी। उन्होंने बताया कि आपबीती सुनाए जाने के बाद बच्ची के माता-पिता ने एमएचबी पुलिस थाने पहुंचकर यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यादव को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आगे मामले की जांच जारी है। Post Views: 10