Anil Kapoor's mother Nirmal dies in Mumbai
नेटवर्क महानगर / मुंबई
बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। सुपरस्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) की मां, निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor), अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 2 मई की शाम को 90 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। जैसे ही यह खबर सामने आई, फिल्म इंडस्ट्री और कपूर परिवार के चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। निर्मल कपूर, जिनका पूरा परिवार बॉलीवुड से जुड़ा है, तीन बेटों की मां थीं, बोनी कपूर (Boney Kapoor), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और संजय कपूर (Sanjay Kapoor)। तीनों भाइयों के लिए यह बेहद कठिन समय है, क्योंकि अब उनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है।
