Nawab Malik
नेटवर्क महानगर/मुंबई
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी को वोटिंग होगी और 16 जनवरी को मतगणना। इस चुनाव को लेकर लेकर सियासत गर्म है। विपक्षी पार्टियों का एक दूसरे पर वार पलटवार भी जारी है। ऐसे में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व एनसीपी के वरिष्ठ नेता नेता नवाब मलिक ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि हमारे समर्थन के बिना मुंबई का मेयर नहीं चुना जाएगा।
शुक्रवार, (2 जनवरी) को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही नवाब मलिक ने ये भी दावा कर दिया है कि मुंबई में एनसीपी (अजित पवार गुट) का महापौर होगा और हमारे समर्थन के बिना मुंबई का मेयर नहीं चुना जाएगा।
हमने सभी धर्म के लोगों को उम्मीदवार बनाया: नवाब मलिक
नवाब मलिक ने आगे कहा कि तीन साल बाद आज प्रेस से बात हो रही है। यह प्रेस कांफ्रेंस बीएमसी चुनाव को ध्यान में रखकर की जा रही है। हम मुंबई में 94 जगहों पर चुनाव लड़ रहे हैं। एक जगह पर उम्मीदवार का नाम रद्द हो गया। हमारे उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या अधिक है और हर क्षेत्र के लोग हैं। हमने सभी धर्म के लोगों को उम्मीदवार बनाया मुस्लिम, क्रिश्चन सभी को टिकट दिया। कुछ लोग उत्तर भारतीय लोगों को अपना वोट बैंक समझते है, लेकिन हमारी पार्टी ने हर भाषा के उम्मीदवार को मौका दिया है।
मलिक ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि मुंबई में हम 14 सीटों से ऊपर नहीं जाएंगे लेकिन इस बार मुंबई में तस्वीर अलग होगी। कुछ लोगों ने कहा कि नवाब मलिक रहेंगे तो हम नहीं। लेकिन अजित दादा ने बता दिया कि तुम्हारे युति गठबंधन की जरूरत नहीं। बिना नाम लिए नवाब मलिक ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मेरे नाम को लेकर बात कर रहे थे, अजित दादा ने बता दिया उनके गठबंधन की जरूरत नहीं। जो लोग बोल रहे हैं, उसके क्षेत्र में हम चुनकर आएंगे।
महाराष्ट्र में कभी भी गठबंधन धर्म नहीं रहा: नवाब मलिक
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में कभी भी गठबंधन धर्म नहीं रहा। भंडारा में कांग्रेस के साथ बीजेपी, कही शिंदे और शरद पवार साथ हैं। तो महाराष्ट्र में पिछले कई सालों से किसी गठबंधन धर्म का पालन नहीं हुआ। मुरलीधर माहौल के आरोप पर कि एनसीपी आरोपियों के टिकट देती है। इस पर नवाब मलिक ने कहा, चंबल के डाकू को पहले किसने सीट दिया रिकॉर्ड निकाल लें? परिवारवाद पर मुझे बोलने का कोई अधिकार नहीं। मेरे तीन हैं, टिकट मिलना अलग है, और चुनकर लाना जनता का काम है।
हमारे समर्थन के बिना मुंबई का मेयर नहीं चुना जाएगा: नवाब मलिक
आखिर में जब नवाब मलिक से सवाल पूछा गया कि मुंबई का महापौर कौन बनेगा तो उनका कहना था, राष्ट्रवादी का बनेगा। हालांकि, वह भाषा और प्रांत पर कुछ भी बोलने से बचते रहे। नवाब मालिक ने कहा कि हमारी पार्टी ने सबसे ज्यादा उत्तर भारतीयों को टिकट दिया। मैं इतना कहूंगा कि हमारे समर्थन के बिना मुंबई का मेयर नहीं चुना जाएगा और ‘मुंबईकर’ ही मेयर होगा।
