नेटवर्क महानगर/मुंबई
सायन-कोलीवाड़ा स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान माता के भक्तों के लिए ‘मां विन्ध्यावासिनी सेवा ट्रस्ट’ द्वारा गुरूवार, (26 मार्च 2026) को शाम 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया है।
‘मां विन्ध्यावासिनी सेवा ट्रस्ट’ के संस्थापक अध्यक्ष भरत भाई शुक्ला ने मातारानी के सभी भक्तों से आग्रह किया है कि आज मंदिर प्रांगण में होने जा रहे देवी जागरण में सपरिवार शामिल होकर माता का सुगम दर्शन एवं आरती-पूजा का लाभ उठाएं। इस पावन कार्यक्रम में गायक शर्मा सवारियां की टीम द्वारा भजन संध्या की शानदार प्रस्तुति की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जो माता के भक्त उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित माता विंध्याचल धाम (विंध्यवासिनी) मंदिर नहीं पहुंच पाएं हैं वे यहां आकर विंध्यवासिनी देवी का दर्शन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर पर महाप्रसाद एवं भंडारे का कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ था परन्तु एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने के कारण भंडारे का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा है। कार्यक्रम एवं मंदिर तक पहुंचने में होने वाली असुविधा के लिए 9323807417 फोन कर अधिक जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
