yogi adityanath news
नेटवर्क महानगर/लखनऊ
बारिश व ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान, अग्निकांड तथा अन्य आपदाओं से प्रभावित लोगों को सहायता धनराशि जल्द मिलेगी। योगी सरकार ने विभिन्न आपदाओं से प्रभावित होने वालों को राहत पहुंचाने के लिए 46.28 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
प्रमुख सचिव राजस्व अपर्णा यू ने आपदा प्रभावित लोगों को 24 घंटे के अंदर राहत सहायता धनराशि वितरित कर देने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए हैं। प्राथमिकता के आधार पर राहत सहायता धनराशि वितरित करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि कहीं पर धनराशि कम पड़ रही है तो तत्काल उसकी मांग की जाए।
सरकार की ओर से बारिश तथा ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करते हुए किसानों को राहत सहायता धनराशि वितरित करने के लिए 17.95 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के लिए 6.32 करोड़ रुपये तथा अन्य आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 22.17 करोड़ रुपये जिलों को भेजे गए हैं।
