नेटवर्क महानगर/मुंबई
समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अवनीश तीर्थराज सिंह का जन्मदिवस जोगेश्वरी पश्चिम स्थित लंदन पैलेस बैंक्वेट हॉल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर राजनीतिक, सामाजिक, पत्रकारिता एवं फिल्म जगत से जुड़ी कई गणमान्य हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय एल. दुबे, मिरा-भायंदर विधानसभा प्रमुख एवं प्रभारी शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह ने अधिवक्ता अवनीश तीर्थराज सिंह को पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके सामाजिक, कानूनी और जनहित से जुड़े कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस के सचिव निजामुद्दीन राईन ने अवनीश तीर्थराज सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। बॉलीवुड अभिनेत्री ज़ारा खान ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित दीं।
इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अधिवक्ता के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। पूरे समारोह का माहौल उत्साह, आत्मीयता और सौहार्द से भरपूर रहा। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता अवनीश तीर्थराज सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
