नेटवर्क महानगर/मुंबई
मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को समर्पित एक संवेदनशील पहल ‘We Too Community’ का भव्य शुभारंभ शारदा मंदिर हाईस्कूल में किया गया। ‘आप अकेले नहीं हैं’ के संदेश के साथ शुरू हुई यह पहल समाज में एक सुरक्षित और सहयोगात्मक मंच तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

We Too Community की स्थापना अर्चना जैन, लुब्धा पोरवाल और अलीफिया बागस्रावाला द्वारा की गई है। यह पहल Florian Foundation, Meet & Greet Foundation और Two Scents के संयुक्त सहयोग से शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना किसी डर और संकोच के अपनी भावनाएं व्यक्त करने, अपने अनुभव साझा करने और एक-दूसरे से जुड़ने का मंच प्रदान करना है।
इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेविका डॉ. मंजू लोढ़ा के अलावा हाजी अली और माहिम दरगाह के ट्रस्टी सुहैल खंडवानी और दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस खान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मंजू लोढ़ा के हाथों सुहैल खंडवानी और दिलशाद खान को उनके सामाजिक कार्यों और उल्लेखनीय योगदान के नागरिक अभिनन्दन गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था ने जानकारी दी कि जल्द ही ‘We Too Community’ का समर्पित मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, ताकि यह मुहिम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके और जरूरतमंदों को मानसिक सहयोग मिल सके।
