इंदिरा नगर, नेहरू नगर और अलमेडा कंपाउंड में बनेंगे नए गटर और रास्ते..
नेटवर्क महानगर/मुंबई
सायन-कोलीवाड़ा, एफ/उत्तर विभाग अंतर्गत प्रभाग क्र.176 में स्थानीय नगरसेविका रेखा आर. के. यादव के निधि से इंदिरा नगर, नेहरू नगर और अलमेडा कंपाउंड की झोपड़पट्टियों में विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। इन क्षेत्रों में नगरसेवक निधी से गलियों के गटर के अलावा फुटपाथ बनाने के काम की शुरुआत की गई। लंबे समय से स्थानीय नागरिकों द्वारा इसकी मांग की जा रही थी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी और भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के पूर्व विरोधी पक्ष नेता रवि राजा विशेष रूप से उपस्थित थे। स्थानीय नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए कार्यसम्राट नगरसेविका रेखा आर. के. यादव का आभार व्यक्त किया।
