नेटवर्क महानगर/मुंबई
भारत के प्रमुख एकीकृत डायग्नोस्टिक्स समूहों में से एक ‘न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स’ ने एनएम मेडिकल के साथ अपने महाराष्ट्र परिचालन को जोड़ने की घोषणा की, जिससे राज्य के कुछ सबसे अधिक जाने-माने डायग्नोस्टिक ब्रांड और क्लिनिकल इकाइयां एकीकृत नेटवर्क में जुड़ जाएंगी।
इस भागीदारी के तहत एनएम मेडिकल की एडवांस्ड रेडियोलॉजी, कार्डियोलॉजी और प्रिवेंटिव वेलनेस में चार दशकों की विशेषज्ञता, न्यूबर्ग की जीनोमिक्स, मेटाबोलोमिक्स, प्रोटिओमिक्स, डिजिटल पैथोलॉजी, इम्यूनोहिस्टोकेमिस्ट्री, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, नेफ्रोपैथोलॉजी और न्यूरोपैथोलॉजी से जुड़ी विशिष्ट क्षमता से जुड़ेगी। यह एकीकृत प्लेटफॉर्म न्यूबर्ग एनएम मेडिकल, न्यूबर्ग डॉ. अजय शाह, न्यूबर्ग सहगल, डॉ. जय मेहता के नेतृत्व वाली न्यूबर्ग ऑन्कोपैथ और न्यूबर्ग स्टार जोड़ेगा, जो चिकित्सकीय गुणवत्ता (क्लिनिकल क्वालिटी), उन्नत टेक्नोलॉजी, गहन क्लिनिकल जानकारी और ग्राहकों की सुविधा पर केंद्रित होगा।
एकीकृत डायग्नोस्टिक नेटवर्क से डॉक्टरों और मरीजों को सीधा फायदा!
मुंबई और महाराष्ट्र के मरीज़ों को एकीकृत नैदानिक केंद्र (डायग्नोस्टिक सेंटर), उन्नत पैथोलॉजी लैब, तंदुरुस्ती केंद्र (वेलनेस सेंटर) और संग्रह केंद्र (कलेक्शन सेंटर) के बढ़ते नेटवर्क के ज़रिए साधारण तथा विशिष्ट जांच, एडवांस्ड इमेजिंग और व्यापक निवारक तंदुरस्ती (वेलनेस) तक आसान पहुंच का लाभ मिलेगा। डॉक्टरों के लिए, इमेजिंग, पैथोलॉजी, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स और जीनोमिक्स को साथ लाने से हर मरीज़ के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी, जिससे पहले पता लगाने, सटीक डायग्नोसिस, वैयक्तिकृत इलाज के फैसले और बीमारी की बेहतर निगरानी में मदद मिलेगी।
न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के संस्थापक, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, डॉ. जी.एस.के. वेलू ने कहा, “एनएम मेडिकल और महाराष्ट्र स्थित हमारे प्रमुख पैथोलॉजी ब्रांड को साथ लाकर, हम एक प्रभावशाली प्लेटफॉर्म तैयार रहे हैं जहां उन्नत रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, जीनोमिक्स और प्रिवेंटिव वेलनेस (निवारक तंदुरुस्ती से जुड़ी प्रक्रिया) साथ काम करेंगे। हम डॉक्टरों को गहन, पहल योग्य डायग्नोस्टिक जानकारी और मरीजों को एक आसान, उच्च गुणवत्ता वाला अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। हम बेहतरीन नेतृत्व टीम के साथ, महाराष्ट्र के सबसे सम्मानित एकीकृत डायग्नोस्टिक्स नेटवर्क बनाना चाहते हैं।”
चिकित्सकीय उत्कृष्टता की साझा विरासत!
एनएम मेडिकल के चेयरमैन तथा महाराष्ट्र में इस संयुक्त इकाई के चेयरमैन, डॉ. नीलेश शाह ने कहा कि एनएम मेडिकल ने चार दशक से अधिक समय से, क्लिनिकल उत्कृष्टता, एडवांस्ड इमेजिंग टेक्नोलॉजी और मरीज़ों के भरोसे के लिहाज़ से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इस भागीदारी से न्यूबर्ग की उन्नत पैथोलॉजी, जीनोमिक्स, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, विशिष्ट टेस्टिंग का मेल रेडियोलॉजी और निवारक स्वास्थ्य देखभाल (प्रिवेंटिव हेल्थकेयर) से जुड़ी हमारी उत्कृष्टता के साथ होगा। इस गठजोड़ से, डॉक्टरों को अधिक व्यापक डायग्नोस्टिक जानकारी और मरीज़ों को डायग्नोस्टिक तथा निवारक देखभाल की एकीकृत सुविधा मिलेगी।
मज़बूत चिकित्सकीय और व्यवसाय नेतृत्व
महाराष्ट्र प्लेटफॉर्म का नेतृत्व चेयरमैन के तौर पर डॉ. नीलेश शाह, पैथोलॉजी के मुख्य मार्गदर्शक (चीफ मेंटर) के तौर पर डॉ. अजय शाह, रेडियोलॉजी के प्रमुख के तौर पर डॉ. आशीष अत्रे, और पैथोलॉजी के प्रमुख के तौर पर डॉ. कुणाल सहगल तथा डॉ. जय मेहता करेंगे।
श्री राहिल शाह, न्यूबर्ग समूह के महाराष्ट्र, प्रिवेंटिव वेलनेस और अफ्रीका परिचालन के मुख्य कार्यकारी के तौर पर काम करेंगे, और नेटवर्क के एकीकरण और विस्तार को आगे बढ़ाएंगे।
न्यूबर्ग इस इस नेतृत्व के तहत, पूरे महाराष्ट्र में एकीकृत डायग्नोस्टिक सेंटर, उन्नत पैथोलॉजी लैब, व्यापक सुविधाओं वाले वेलनेस सेंटर और कलेक्शन सेंटर के ज़रिए विस्तार करेगा, जिससे मरीज़ों और डॉक्टरों को उन्नत जांच सेवा उपलब्ध होगी।
एमएस धोनी के हाथों प्लेटफॉर्म और एटलस लॉन्च
भारतीय क्रिकेट को नई पहचान देने वाले दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी ने 3 अक्टूबर 2026 को न्यूबर्ग के महाराष्ट्र स्थित विभिन्न डायग्नोस्टिक ब्रांड और समूह की नए दौर की लॉन्जेविटी और वेलनेस इकाई एटलस के एकीकरण की पहल को लॉन्च किया।
एटलस ब्रांड उन्नत डायग्नोस्टिक्स, इमेजिंग, जीनोमिक्स और स्वास्थ्य के संबंध में वैयक्तिक जानकारी का मिश्रण पेश करता है ताकि लोगों को अपने स्वास्थ्य संबंधी जोखिम को पहले से समझने और दीर्घकालिक स्तर पर तंदुरुस्ती बनाए रखने में मदद मिल सके।
पहला एटलस लॉन्जेविटी एंड वेलनेस कार्यक्रम, मुंबई में, एनएम मेडिकल के मरीन लाइन्स केंद्र में लॉन्च किया जा रहा है, जिसका विस्तार भारत के दूसरे बड़े शहरों में किया जाएगा। यह एकीकृत नेटवर्क महाराष्ट्र के जाने-माने डायग्नोस्टिक संस्थान की विरासत को न्यूबर्ग की राष्ट्रीय पहुंच और उन्नत क्षमताओं के साथ जोड़ता है, जिसका साझा तथा स्पष्ट लक्ष्य है: एक ही छत के नीचे सारी जांच, बेहतर डायग्नोस्टिक्स और सटीक रिपोर्ट, बेहतर डायग्नोस्टिक्स, एक्सपर्ट सलाह, गहन चिकित्सकीय जानकारी एवं ग्राहकों के लिए अनोखा अनुभव।
