नेटवर्क महानगर/मुंबई
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर एक महीने से चल रहे देशव्यापी अभियान के क्रम में आज (2 अक्टूबर 2026) को मध्य रेल, दादर एवं ‘युवा जन मंच-9’ के संयुक्त तत्वाधान में सुबह 11 बजे से रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म क्र. 12 पर भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. दीप नारायण शुक्ला (एक दिन, पोद्दार हॉस्पिटल) ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के संबंध पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किये।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दक्षिण मध्य मुंबई जिलाध्यक्ष नीरज उभारे, जिला कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश दुबे मुंबई भाजपा की प्रवक्ता सुमिता सुमन सिंह, मुंबई कार्यकारिणी सदस्य अशोक शर्मा, अनुसूचित मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश के सदस्य अनिल कटके, वार्ड अध्यक्ष राजन राय, महिला वार्ड अध्यक्ष अर्चना पवार की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर गोपीचंद गुप्ता, तरणी चरण साहू, पवन गुप्ता, ओमप्रकाश यादव सहित रेलवे अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन बेस्ट समिती के सदस्य रमाकांत गुप्ता के नेतृत्व में किया गया था। इस अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई, वृक्षारोपण किया गया और उपस्थित लोगों ने श्रमदान कर ‘स्वच्छ रेलवे-स्वच्छ भारत’ का संकल्प भी दोहराया।
