मुंबई, मिलिंद देवड़ा के मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद खाली पड़े जगह को भरने के लिए फ़िलहाल कांग्रेस ने पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एकनाथ गायकवाड को मुंबई कार्याध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर दिया है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी के. सी वेणुगोपाल ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है।


