
हरदा, (मुईन अख्तर खान): मध्यप्रदेश के हरदा जिले में काफी लम्बे समय से सक्रिय मोटर सायकल गिरोह का पुलिस ने भड़ाफोड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आये दिन चोरी की वारदात से आमजनता परेशान थी। पुलिस अधीक्षक भगवतसिंह बिरदे के मुताबिक, आरोपियों को पकड़ने के लिए सभी थाना क्षेत्र से सम्पर्क कर पुलिस की टीम गठित कर चोर गिरोह पर शिकंजा कसा गया। जिसमें गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुराए गई सात मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आगे आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पुलिस कंट्रोल रूम मे आयोजित पत्रकार परिषद में खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्धमान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेन्द्र मालवीय, डीएसपी रवि शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग लड़के शामिल हैं।

