उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य UP कैबिनेट का विस्तार: विभागों का हुआ बंटवारा, सुरेश खन्ना बने वित्त मंत्री 23rd August 2019 networkmahanagar 🔊 Listen to this लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को अपना पहला कैबिनेट विस्तार किया था। विस्तार के चलते 18 नए मंत्री बनाए गए थे। अब इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सुरेश खन्ना को नया वित्त मंत्री बनाया गया है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग की जिम्मेदारी अपने पास रखी है। इसके अलावा जय प्रताप सिंह को चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है।सीएम योगी के पास गृह विभाग, नागरिक आपूर्ति और राजस्व समेत कुल 37 विभाग हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास चार और दिनेश शर्मा के पास कुल पांच विभाग हैं। सुरेश खन्ना को वित्त मंत्रालय के लिए संसदीय कार्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग भी दिया गया है। ब्रजेश पाठक के पास कानून मंत्रालय बरकरार है। डॉ. महेंद्र सिंह को जल शक्ति मंत्रालय दिया गया है। नए मंत्री बनेरविंद्र जायसवाल, राम नरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरुण, कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, श्रीराम चौहान, नीलिमा कटियार, अशोक कटारिया, अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल, अजीत पाल। ये बने कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह चौधरी भूपेंद्र सिंह सुरेश राणा अनिल राजभर उपेंद्र तिवारी राम नरेश अग्निहोत्री कमला रानी वरुण इनको मिला स्वतंत्र प्रभार नीलकंठ तिवारी, कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल। ये बने राज्यमंत्री अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, निलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल, अजीत सिंह पाल। Post Views: 256