
चेन्नई, मशहूर फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने अनुच्छेद 370 पर केंद्र सरकार के निर्णय का समर्थन किया है। उन्होंने आज सार्वजनिक मंच से इस काम के लिए गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी है। यही नहीं, उन्होंने शाह और पीएम मोदी की तुलना कृष्ण-अर्जुन से भी की। अभिनेता ने कहा, मिशन कश्मीर ऑपरेशन के लिए अमित शाह को मेरी हार्दिक बधाई! जिस तरह से आपने इसे संचालित किया, खासकर संसद में आपके द्वारा दिया गया भाषण शानदार था। अमित शाह जी और मोदी जी कृष्ण-अर्जुन संयोजन की तरह है।
