दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

LPG सिलेंडर 115 रुपये हुआ सस्ता, जानें- 14.2Kg सिलेंंडर के क्या हैं आज के रेट?

नयी दिल्ली: दीपावली के बाद एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की गई है। आज यानी एक नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 116 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, देश में यह कटौती कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई है। घरेलू सिलेंडर के दामों में पिछले 6 जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
IOCL के मुताबिक, आज 1 नवंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115.5 रुपये, कोलकाता में 113 रुपये, मुंबई में 115.5 रुपये, चेन्नई में 116.5 रुपये कम में मिलेगा। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी इस सिलेंडर के दाम 25 रुपये कम हुए थे। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा।

चार महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें
दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1859.5 रुपये की जगह 1744 रुपये में मिलेगा।
कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1846 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1995.50 रुपये में मिलता था।
वहीं, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपये की जगह 1696 रुपये में मिलेगा।
चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 1893 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 2009.50 रुपये में मिल रहा था।

14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में
कोलकाता: 1079
दिल्ली:       1053
मुंबई:         1052.5
चेन्नई:         1068.5

बता दें कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने पीने की दुकानों आदि में होता है। इससे उन्हें दाम में कमी से बड़ी राहत मिलेगी। यह लगातार छठवां महीना है ,जब कमर्शियल गैस के दाम घटे हैं।