thane news
नेटवर्क महानगर/ठाणे
ठाणे जिले स्थित अंबरनाथ इलाके के एक होटल में 26 साल की एक महिला फांसी पर लटकी हुई मिली है, जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग एंगल से उसकी मौत की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महिला अंबरनाथ इलाके में मौजूद होटल में आई थी और शुक्रवार रात को वहां एक कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली।
अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि होटल स्टाफ से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभी एक्सीडेंटल मौत का मामला दर्ज किया है और यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि यह सुसाइड था या किसी ने उसे मारा? पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला माना है, लेकिन जांच जारी है। पुलिस होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है और पुख्ता सबूत इकट्ठा करने का प्रयास किया जा रहा है।
