नेटवर्क महानगर/अमरावती
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के नागपुर में रामरक्षा और हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा के बाद विधायक रवि राणा ने उन पर निशाना साधते हुए हनुमानगढ़ी आकर नतमस्तक होने की बात कही है।
रवि राणा ने कहा कि उद्धव ठाकरे को देर से ही सही, लेकिन संकट के समय बजरंगबली की याद आई है। उन्होंने कहा कि जब ठाकरे रामरक्षा और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं, तो उन्हें नागपुर के रेशीमबाग जाकर भी श्रद्धापूर्वक नमन करना चाहिए। अपना अहंकार छोड़कर भगवान के चरणों में आना चाहिए।
राणा ने बताया कि नवनीत राणा भी अमरावती की हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी। उन्होंने कहा कि नवनीत राणा उद्धव ठाकरे को भी हनुमानगढ़ी आने और हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होने का निमंत्रण देंगी।
