ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरसामाजिक खबरें Mumbai: इंडिया मीडिया लिंक एवं इवेंट मैनेजमेंट द्वारा कंबल वितरण 27th January 2025 networkmahanagar 🔊 Listen to this नेटवर्क महानगर / मुंबई गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ‘इंडिया मीडिया लिंक एवं इवेंट मैनेजमेंट’ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी टाटा मेमोरियल के सामने केईएम अस्पताल एस्थविंग शाखा के प्रवेश द्वार पर निःशुल्क कंबल बांटा गया। अस्पताल में देशभर से इलाज के लिए आए मरीजों के परिजनों को उनके चेहरे पर ख़ुशी लाने के लिए कंबल, मिठाईयां एवं तिरंगा झंडे का वितरण किया गया। कंबल वितरण मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी और प्रसिद्ध बॉलीवुड पत्रकार एवं उद्यमी के. रवि दादा की उपस्थिति में किया गया। कंबल मिलते ही मरीजों और उनके परिजनों ने आभार और प्रशंसा व्यक्त की। इसके अलावा मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में भी सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित किया गया। बता दें की टाटा और केईएम अस्पताल में इलाज के लिए देशभर से मरीज और उनके परिजन आते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को ठंड के सीजन में सड़कों के फुटपाथ पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ता हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए ‘इंडिया मीडिया लिंक एवं इवेंट मैनेजमेंट’ के चेयरमैन के. रवि दादा द्वारा इस वर्ष भी कंबल वितरण का आयोजन किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता के.रवि दादा ने कहा कि यह पहल कोई नई नहीं है, बल्कि पिछले 15-16 वर्षों से यह अभियान चलाया जा रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य इन पीड़ितों और मरीजों को न्याय दिलाने के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। हमारा उद्देश्य मुंबईकरों में यह भावना पैदा करना है कि इन पीड़ितों के रिश्तेदार जो मानवीय दृष्टिकोण से सोचते हैं और हर साल इस पहल के माध्यम से उस संदेश को लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं, इससे समाज जागरूक होता है। वहीं, पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि वे मरीजों और उनके रिश्तेदारों की भावनाओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे। इस अवसर पर शक्ल में बालासाहेब ठाकरे जैसे दिखने वाले शिवसैनिक देवदत्त भट ने शिवसेना प्रमुख स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे का वेशभूषा धारण कर सभी को आकर्षित किया। प्रकाश दुपारगड़े, शरद रणपिसे और संतोष धालवे ने भी गणमान्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। Post Views: 68