क्रिकेट और स्पोर्टब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई शहर

Mumbai: निधि राणे को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का सम्मान!

नेटवर्क महानगर/मुंबई
बोरिवली स्थित सुविद्या स्कूल सभागृह में सुविद्या प्रसारक संघ और लोकमान्य प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में गुणगौरव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्र 2023-24 के जिला खेल पुरस्कार (खेल और युवा सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे जिला खेल अधिकारी कार्यालय- मुंबई उपनगर) प्रदान किए गए। इस समारोह में महिला वर्ग से निधि राणे को उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक आशिष देवल और संचिता पाटील देवल को भी सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण विधान परिषद सदस्य श्रीकांत भारतीय के करकमलों तथा बोरिवली विधानसभा से भाजपा विधायक संजय उपाध्याय एवं पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता दिनेश लाड की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के निमंत्रक महादेव रानडे (अध्यक्ष- सुविद्या प्रसारक संघ), मिलिंद जोशी (कार्यवाहक-सुविद्या प्रसारक संघ), सतीश (बाला) पारकर (अध्यक्ष-लोकमान्य प्रतिष्ठान), संजय दळवी (सचिव- लोकमान्य प्रतिष्ठान), अविनाश शेलटकर (कोषाध्यक्ष- लोकमान्य प्रतिष्ठान) और अन्य कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।