नेटवर्क महानगर/नवी मुंबई
जवाहरलाल नेहरू पत्तन प्राधिकरण (JNPA) सर्वाधिक व्यस्त पत्तन होने के चलते आने वाले समय में दूसरा पोर्ट वाढवान बन्दर 76200 करोड़ के बजट से कार्य शुरू किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जेएनपीए चेयरमेन गौरव दयाल ने बताया कि यह कार्य दो चरण में पूरा किया जाएगा, पहले चरण में वर्ष 2026 से 2030 फिर 2030 से 2033 तक निर्माण कार्य सम्पूर्ण कर दिया जाएगा।
इस पोर्ट के बनने से लोडिंग अनलोडिंग में लगने वाला काफ़ी समय बचने की वजह से आयात निर्यात सुगम होगा और भारी धनराशि की बचत भी होगी। उन्होंने आगे बताया कि पिछले एक वर्ष से पोर्ट पर ऑपरेशनल सिस्टम को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में डिजिटलीकरण किया जा रहा है जिसके तहत डिजिटल ऑटोमेशन, ऑटोमॉड सिस्टम शिप ऑपरेशन किया जाना है।
श्री दयाल ने बताया कि भारत का दुनियां के देशों के साथ व्यापार तेज़ी के साथ बढ़ रहा है तो ऐसे में पोर्ट से सड़क मार्ग से वस्तुओं को लाने ले जाने के दौरान ट्रैफिक की समस्या आ रही है ऐसे में हम टर्मिनल डीपी वर्ल्ड टर्मिनस एनएसआइटीसी पत्तन से अटल सेतु मार्ग तक दूसरा लिंक रोड बनाने का रहे हैं। 2000 हज़ार करोड़ के बजट वाले इस प्रोजेक्ट का डीपीआर बनाया जा रहा है और यह कार्य वर्ष 2028-29 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज इस पोर्ट से अमेरिका यूरोप सहित दो सौ देशों से आयात निर्यात किया जा रहा है और आने वाले समय में और भी कई देशों से आयात निर्यात होने की संभावना तलाशा जाएगा।
