ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

NGO सदस्य ने मांगी रंगदारी, पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा…

सांकेतिक तस्वीर

मुंबई, ‘ह्यूमन राईटस कौंसिल ऑफ इंडिया’ नामक एनजीओ के दो सदस्यों को हजारो रुपये रिश्वत लेते विरार पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनजीओ सदस्य ने एक लाख रुपए रंगदारी मांगी थी, जिसके एवज में शिकायतकर्ता 50 हजार रुपए दे भी चुका था। बकाया पैसा लेने की पहुंचे एनजीओ के सदस्यों को कल शाम 15 हजार रुपए की किश्त लेते हुए विरार पुलिस ने धर दबोचा। शिकायतकर्ता ने विरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस इस मामले में 3 नामजद व अन्य 4 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे की तहकीकात पुलिस कर रही है।