उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

PM मोदी व CM योगी ने दी छात्र-छात्राओं को बधाई…!

कानपुर, यूपी बोर्ड 2019 हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में फतेहपुर निवासी किसान महेंद्र कुमार पटेल की बेटी प्रज्ञा देवी ने प्रदेश में 10 वीं रैंक हासिल की है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रज्ञा ने कहा कि वो आईएएस बनने की चाह रखती हैं। प्रज्ञा ने कहा, देश को भ्रष्टाचार मिटाने वाला और सशक्त बनाने वाला राजनेता चाहिए। प्रज्ञा अमोली विकासखंड के बबई चांदपुर की निवासी हैं। बड़ा भाई राहुल गाजीपुर में सिपाही है। प्रज्ञा का कहना है कि वह भाई की प्रेरणा से आईएएस बनना चाहती हैं।

प्रज्ञा के पिता इंटर तो मां ने की है कक्षा 8 तक पढ़ाई :
वह रात में 7:00 बजे से 11:00 बजे तक और सुबह 3:00 बजे से 6:00 बजे तक नियमित पढ़ाई करती हैं। प्रज्ञा कहती हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आप कुछ एक बार पढ़ें और वो आपको याद हो जाए तो सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। सुबह की पढ़ाई यादगार पढ़ाई होती है।
पिता महेंद्र कुमार ने बताया कि वह केवल इंटर पास हैं। इस वजह से ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते पर उनका एक काम तय है जिसमें उन्हें बेटी को सुबह 3:00 बजे नियमित जगाना होता है। मां गीता देवी ने कक्षा 8 तक पढ़ाई की है। वो एक गृहिणी हैं। प्रज्ञा की बड़ी बहन पूजा बी ए पास है हालांकि अब वह आगे की पढ़ाई नहीं कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टूडेंट्स को बधाई दी…

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 में शामिल हुए परीक्षार्थी व उनके अभिभावक यूपी बोर्ड की वेबसाइट https://upmsp.edu.in/


हाईस्कूल में इस वर्ष परिणाम 80.07 और  इंटर 70.06 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल का रिजल्ट 19.02 प्रतिशत पिछली बार से अधिक है। इंटर का रिजल्ट में पिछली बार की अपेक्षा छह प्रतिशत कम है। हाई स्कूल की परीक्षा टॉप करने वाले गौतम रघुवंशी कानपुर के ओकांरेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के है जबकि इंटर की टॉपर तनु तोमर श्री राम इंटर कॉलेज बड़ौत बागपत की छात्रा हैं।

12वीं की टॉपर तनु तोमर का अगला लक्ष्य अब एमबीबीएस बनना है
फतेहपुर निवासी किसान महेंद्र कुमार पटेल की बेटी प्रज्ञा देवी

http://upresults.nic.in/ पर भी परिणाम देख सकते हैं।

हाईस्कूल के टॉप टेन में 20 छात्र-छात्राएं…

1. गौतम रघुवंशी 97.17 फीसदी

2. शिवम 97 फीसदी

3. तनुजा विश्वकर्मा 96.83 फीसदी

4. अपूर्वा वैश्य 96.17 फीसदी

5. शुभांगी 96.17 फीसदी

6. शिखा सिंह 95.33 फीसदी

7. निखिल चौरसिया 95.33 फीसदी

8. हर्षिता सिंह 95 फीसदी

9. ईशा यादव 95 फीसदी

10. गोपाल मौर्य 94.83 फीसदी

11. अनुराग सिंह 94.67 फीसदी

12. श्रद्धा सचान 94.67 फीसदी

13. गोरा कमर 94.67 फीसदी

14. प्रियांशु गुप्ता 94.50 फीसदी

15. दिव्याशी सिंह 94.50 फीसदी

16. जैनब 94.50 फीसदी

17. सुनिध‌ि वसुंधरा 94.33 फीसदी

18. हर्ष खत्री 94.33 फीसदी

19. प्रज्ञा देवी 94.33 फीसदी

20. शशि जायसवाल 94.33 फीसदी