Rahul Shewale mother passed away
मुंबई: शिवसेना सांसद राहुल शेवाले (Rahul Shewale) की मां जयश्री रमेश शेवाले का रविवार 19 नवंबर को रात 8 बजे मानखुर्द स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद गुरुवार यानी 16 नवंबर को उन्हें छुट्टी दे दी गई, उसके बाद वह घर पर ही थीं लेकिन रविवार शाम को उनके आवास पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके तुरंत बाद उन्हें चेंबूर पूर्व के ‘साईं अस्पताल’ ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने आज साई अस्पताल जाकर उनके अंतिम दर्शन किये।

जयश्री शेवाले 73 वर्ष की थीं। उनके तीन बेटे अविनाश शेवाले, नवीन शेवाले और सांसद राहुल शेवाले, 3 बहुएं वर्षा शेवाले, पूर्व नगरसेविका वैशाली शेवाले, पूर्व नगरसेविका कामिनी शेवाले और कुल 6 पोते-पोतियां हैं। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सोमवार 20 नवंबर को ट्रॉम्बे कोलीवाड़ा स्थित हिंदू श्मशानभूमि में किया गया।
