उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

UP: हैदराबाद के 17 तबलीगी वाराणसी में गिरफ्तार, मचा हड़कंप

वाराणसी: दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में आयोजित तबलीगी जमात से वाराणसी आए हैदराबाद के 12 लोगों को जिले की पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह दो दिनों में जमात में शामिल 17 लोगों की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। रोजाना जमातियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के भी हाथ-पैर फूल गए हैं। वहीं पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर हैदराबाद के लोग मरकज से वापस लौटना के बजाय वाराणसी क्यों पहुंचे।
बुधवार की देर रात बजरडीहा और पांडेय हवेली से कई और के लौटने की जानकारी मिल रही है। वहीं पकड़े गए व्यक्ति जब से आए हैं, कई इलाकों में घूम चुके हैं। वह जहां-जहां गए, वहां के लोकेशन पर एहतियात के लिए काम शुरू कर दिया गया है। इससे पहले शासन से आई सूची में तो आठ के ही नाम थे। लेकिन जब प्रशासन ने पड़ताल शुरू की तो 16 नाम सामने आए। इसी बीच बुधवार देर रात मदनपुरा और बजरडीहा से कुल पांच और पकड़े गए। इन्होंने प्रशासन को न तो सूचना दी थी और ना ही जांच कराया था। इन सभी को रात में ही जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिवार को कोरंटाइन कर दिया गया। अब 12 और व्यक्ति के सामने आने के बाद शहर से उस जमात में शामिल होने वालों की संख्या बढती जा रही है। प्रशासन के मुताबिक कई और हैं, जिन्होंने सूचना नहीं दी है।

जमात में शामिल पकड़े गए लोगों को अलग-अलग एम्बुलेंस से सभी को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया। वहीं अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके की पड़ताल की है। इसके अलावा हैदराबाद के गिरफ्तार 12 तब्लीगी का भी अस्पताल में कोरंटाइन किया गया। जमात में शामिल लोगों को अस्पताल में ही रखा जाएगा जब तक उनकी सैंपल रिपोर्ट नहीं आ जाएगी। अभी तक जिन लोगों के नाम सामने आए हैं और जितने तबलीगी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर डाल दिया है ताकि अन्य की लोकेशन मिलती रहे। पुलिस के अनुसार अभी चार-पांच लोग और शहर में छिपे हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है। हालांकि पुलिस गिरफ्तार हैदराबाद के लोगों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है आखिर वे किसके कहने पर यहां आए और उनका इरादा क्या था। साथ ही वह कहां-कहां गए, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

देश में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 328 नए केस सामने आए हैं। देश में कोरोना के अब तक 1965 केस आए हैं। वहीं 151 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने ये भी बताया कि देशभर में तलबीगी जमात से जुड़े 400 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, 9000 लोगों को क्वारनटीन किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 328 नए केस सामने आए हैं। देश में कोरोना के अब तक 1965 केस हैं।