Neelkanth Tiwari MLA BJP
विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया घसियारी टोला में गली निर्माण कार्य का शिलान्यास..
नेटवर्क महानगर/वाराणसी
वाराणसी शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के घसियारी टोला वार्ड में गली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस महत्वपूर्ण कार्य के अंतर्गत क्षेत्र की समस्त बाहरी एवं आंतरिक गलियों में स्मार्ट चौका लगाने का कार्य किया जाएगा, जिससे न केवल सड़कें सुचारू और सुरक्षित होंगी, बल्कि वार्डवासियों को आधुनिक सुविधाएं भी मिल सकेंगी। यह गली निर्माण कार्य 75 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों से मिली शिकायतों के निवारण के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस मौके पर विधायक नीलकंठ तिवारी ने कहा कि वार्ड में भ्रमण के दौरान उन्हें गलियों की दुर्दशा के बारे में जानकारी मिली थी और उसे सुधारना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का कुल खर्च करीब 67 लाख रुपये आंका गया है और यह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के माध्यम से पूर्ण कराया जाएगा। विधायक ने मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को समय से कार्य पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने की विशेष हिदायत भी दी।

इस अवसर पर विधायक नीलकंठ का क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र, महानगर मंत्री दिलीप साहनी, पार्षद अभिजीत भारद्वाज, पार्षद कनकलाता मिश्रा, विजय सोनकर, विष्णु यादव, दीपक मौर्य समेत कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थनिक जनता मौजूद रही।
