pune news
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे के ‘मंगलवार पेठ’ स्थित जूना बाजार में आज तड़के भीषण आग लग गयी. इस भयानक आग में छह-सात दुकानें जलकर खाक हो गयी हैं। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घनी आबादी वाले एरिया में आग लगने से स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया। फिलहाल, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
